,

Poco M2 Pro Launch Date, Specification and Price Details

📖 ContentsHide ∧1Poco M2 Pro Introduction2Poco M2 Pro Specifications2.1Hardware and Software2.2Poco M2 Pro Connectivity and SensorsPoco M2 Pro Introduction Poco M2 Pro पोको द्वारा एक आगामी स्मार्टफोन है जिसे आगामी 7 जुलाई को लांच किया जायेगा। पोको एक्स 2 स्मार्टफोन के बाद Poco M2 Pro कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन होगा जो 10000 से 20000 के…

Poco M2 Pro Introduction

Poco M2 Pro पोको द्वारा एक आगामी स्मार्टफोन है जिसे आगामी 7 जुलाई को लांच किया जायेगा। पोको एक्स 2 स्मार्टफोन के बाद Poco M2 Pro कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन होगा जो 10000 से 20000 के बजट केअंदर आएगा । आपकी जानकारी के लिए बता दें की पोको ब्रांड का ये नया फोन Flipkart पर लिस्ट हो गया है जिससे कि ये फ़ोन एक फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव हो जाता है। पिछले महीने पोको एम 2 प्रो स्मार्टफोन को मॉडल नंबर M2003J6CI के साथ बीआईएस की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। इससे पहले इसी तरह के मॉडल नंबर और दूसरी विभिन्न वेबसाइटों पर भी देखे गए थे।

Poco M2 Pro Specifications

Hardware and Software

इस स्मार्टफोन के कमरे की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह बात साबित होती है इसके फ्लिपकार्ट पर दिखाए जा रहे एक टीज़र से जिसमें दिखाया गया है कि इसमें भी क्वाड रियर कैमरा मोड्यूल दिया गया है जैसा की Redmi Note 9 Pro / Max में था। पोको एम 2 प्रो में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720 जी प्रोसेसर द्वारा संचालित होने और 4 जीबी रैम के साथ आने की उम्मीद है। फ्लिपकार्ट पर जिस तरह से इस फ़ोन को टीज़ किया जा रहा है उससे पता चलता है कि Poco M2 Pro में 33 वॉट का फास्ट चार्जर दिया गया है।

Poco M2 Pro MIUI पर चलाता है जो कि एंड्रॉइड 10 पर आधारित है। इस स्मार्टफोन पर हमें डुअल-सिम (जीएसएम और जीएसएम) का सपोर्ट देखने को मिल सकता है, जो नैनो-सिम और नैनो-सिम कार्ड को सपोर्ट करेगा।

ये भी पढ़ें: रेडमी 9 लॉन्च 5000 mAh Battery, 4 रियर कैमरा के साथ

Poco M2 Pro Connectivity and Sensors

Poco M2 Pro पर कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल बैंड कि सुविधा देखने को मिल सकती है जो कि वाई-फाई 802.11 ए / बी / जी / एन / एसी प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है। इसके अलावा पोको एम 2 प्रो में जीपीएस, ब्लूटूथ वी 5.00, यूएसबी टाइप-सी, 3 जी और 4 जी आदि कि सुविधा मिल सकती है।

पोको एम 2 प्रो पर लगे सेंसरों की बात करें तो इसमें एक्सीलरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास / मैग्नेटोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। इस फ़ोन में आपको फेस अनलॉक की सुविधा भी देखने को मिल सकती है।

poco-m2-pro-charging
poco-m2-pro-charging